Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

'हवस के अड्डे' बने होटल : 13 साल की मासूम से कई दिनों तक हैवानियत, 8 आरोपी गिरफ्तार

Bansal sadi
1 month ago
'हवस के अड्डे' बने होटल : 13 साल की मासूम से कई दिनों तक हैवानियत, 8 आरोपी गिरफ्तार

'हवस के अड्डे' बने होटल : 13 साल की मासूम से कई दिनों तक हैवानियत, 8 आरोपी गिरफ्तार 

बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां महज 13 साल की एक मासूम बच्ची के साथ हुई सामूहिक दरिंदगी ने सभी को हैरान कर दिया है. जानकारी के अनुसार, यह मामला तब शुरू हुआ जब वह बच्ची अपने घर से बाहर निकली थी. तभी एक रिक्शा चालक ने भरोसे का फायदा उठाते हुए मासूम को बहला-फुसलाकर चहल चौक स्थित एक होटल संचालक के हवाले कर दिया. दरिंदगी की हदें तब पार हो गईं जब होटल के मैनेजर ने बच्ची की फोटो खींचकर कई लोगों को भेज दी.

इसके बाद शुरू हुआ हैवानियत का वह काला अध्याय जिसका शिकार कई युवक बने. इस घिनौने खेल में एक और होटल संचालक का नाम भी सामने आया है, जिसने इसी तरह मासूम की तस्वीरें साझा कर उसे हवस का शिकार बनाया.

यह मामला तब प्रकाश में आया जब संबंधित तस्वीरें किसी तरह पुलिस के पास पहुंची. सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और बच्ची को दरिंदों के चंगुल से सकुशल बरामद किया. एसपी हरिशंकर ने बताया कि इस मामले में होटल मालिकों, मैनेजर और रिक्शा चालक समेत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया और शहर में चल रहे अवैध होटलों को तुरंत बंद करने की मांग की. पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे जिले के लिए कलंक बताया है. वहीं भाजपा नेता महेश पेड़ीवाल ने भी प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि शहर में चल रहे ये 'हवस के अड्डे' अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. इन अड्डों पर बुलडोजर चलाने की मांग जोर पकड़ रही है.

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: