Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और ईको कार की टक्कर में 4 की मौत, 8 घायल

Bansal
shiv
shiv2
4 months ago
भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और ईको कार की टक्कर में 4 की मौत, 8 घायल

भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और ईको कार की टक्कर में 4 की मौत, 8 घायल

 नागौर-अजमेर नेशनल हाईवे-58 पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसे में 2 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 मासूम बच्चों समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कुचेरा क्षेत्र में सुबह करीब 8 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोडवेज बस और ईको कार की आमने-सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद रोडवेज बस सड़क किनारे खेत में जा घुसी।

पुलिस के अनुसार जोधपुर जिले के मादलिया क्षेत्र के रावलानिया गांव का परिवार ईको कार में सवार होकर मेड़ता स्थित प्रसिद्ध संत चतुरदास महाराज के दर्शन के लिए बुटाटी धाम जा रहा था। रविवार सुबह बुटाटी से करीब 10 किलोमीटर पहले चकढ़ाणी गांव के पास सामने से आ रही नागौर-मेड़ता रूट की रोडवेज बस से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। कार में सवार अन्य सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस में सवार करीब 15 यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया
घटना की सूचना मिलते ही कुचेरा थानाधिकारी Habib Khan पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत रेण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जशोदा और संतोष सहित तीन गंभीर घायलों को मेड़ता उप-जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज रेण और कुचेरा के अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस ने शवों को मोर्च्युरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: