Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

भीषण हादसा : ट्रक-बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में 3 युवकों की मौत, एक गंभीर घायल, ट्रक छोडक़र फरार हुआ ड्राइवर

rk
2 months ago
भीषण हादसा : ट्रक-बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में 3 युवकों की मौत, एक गंभीर घायल, ट्रक छोडक़र फरार हुआ ड्राइवर

भीषण हादसा : ट्रक-बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में 3 युवकों की मौत, एक गंभीर घायल, ट्रक छोडक़र फरार हुआ ड्राइवर

चूरू। चूरू में ट्रक और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में 3 युवकों की मौत हो गई। हादसा छापर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम सुजानगढ़ से छापर जाने वाली रोड पर हुआ। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

छापर थानाधिकारी इंद्रलाल महर्षि ने बताया कि बाइक सवार युवक छापर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीन युवकों की जान चली गई।

मृतकों में छापर निवासी भागीरथ (27) और सांवरमल (23) शामिल है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बीरबल मेघवाल (24) ने सुजानगढ़ के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में ईश्वर नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका सुजानगढ़ अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बीदासर डीएसपी नेमीचंद और छापर थानाधिकारी इंद्रलाल महर्षि पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत सुजानगढ़ के गवर्नमेंट बगड़िया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को सुजानगढ़ अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक में एफसीआई का गेहूं भरा हुआ था। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: