Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर में तेज बारिश को लेकर आई ये खबर, इतनी तारीख से फिर बदलेगा मौसम

Bansal
3 months ago
बीकानेर में तेज बारिश को लेकर आई ये खबर, इतनी तारीख से फिर बदलेगा मौसम

बीकानेर में तेज बारिश को लेकर आई ये खबर, इतनी तारीख से फिर बदलेगा मौसम

बीकानेर। राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर जारी है। शनिवार (25 जुलाई) को मौसम विभाग ने पूरे राजस्थान में बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, शुक्रवार को सिरोही, जोधपुर, बाड़मेर, पाली और जालोर के क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। सिरोही के माउंट आबू में करीब 8 इंच (195 मिलीमीटर) पानी बरसा। जोधपुर में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर घुटनों तक पानी बहने लगा। राज्य में 27 जुलाई तक मानसून सक्रिय (एक्टिव) रहने की संभावना है, जबकि 28 जुलाई से एक बार फिर मानसून का दौर थोड़ा कमजोर पड़ सकता है। इस साल मानसून की लेट एंट्री और बीच में लंबे ब्रेक के कारण 12 जिलों में सूखे के हालात हैं। केवल 5 जिले ऐसे हैं, जहां औसत से अधिक पानी बरसा है।

 मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में अगले 2 दिन मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भी मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

12 जिलों में सूखे के हालात: इस साल मानसून की एंट्री ही कमजोर रही। दो हफ्ते सुस्त रहने के बाद मानसून सक्रिय हुआ, लेकिन प्रदेश के सिर्फ ब्यावर, बीकानेर, डीडवाना-कुचामन, फलोदी, सलूम्बर जिलों में ही औसत से अधिक बरसात हुई है। वहीं, बांसवाड़ा, दौसा, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, करौली, खैरथल-तिजारा, पाली, सवाई माधोपुर, सिरोही, उदयपुर सूखे के हालात हैं, जबकि 27 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: