Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

दिल दहला देने वाली वारदात: बुजुर्ग महिला का गला और पैर काटे, लूटी 7 लाख की ज्वेलरी , सिर और पंजे गायब

rk
3 months ago
दिल दहला देने वाली वारदात: बुजुर्ग महिला का गला और पैर काटे, लूटी 7 लाख की ज्वेलरी , सिर और पंजे गायब

दिल दहला देने वाली वारदात: बुजुर्ग महिला का गला और पैर काटे, लूटी 7 लाख की ज्वेलरी , सिर और पंजे गायब

खुलासा ऑनलाइन। नागौर जिले में एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सामान लेने घर से निकली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने महिला का गला और पैर काटकर शव को कट्टे में भरकर गांव के बाहर झाड़ियों में फेंक दिया। साथ ही करीब 7 लाख रुपए की ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए। यह मामला पादू कलां थाना क्षेत्र के पंचरडा गांव का है। पुलिस के अनुसार महिला रविवार सुबह से लापता थी और सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे उसका शव बरामद हुआ।

चरवाहे को झाड़ियों में मिला कट्टा
पादू कलां थानाधिकारी उमाशंकर शर्मा ने बताया कि पालड़ी गांव निवासी नाथी देवी (70) रविवार सुबह करीब 11 बजे बाजार जाने की कहकर घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सोमवार को बकरी चराने गए एक युवक ने पंचरडा के कांकड़ क्षेत्र में झाड़ियों में एक कट्टा पड़ा देखा। उसने जब कट्टे में झांककर देखा तो उसमें महिला का शव मिला। इसके बाद उसने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।

सिर और पैरों के पंजे भी गायब
पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की हत्या लूट के इरादे से की गई है। शव के पास मिले मोबाइल फोन से मृतका की पहचान हुई। पुलिस के अनुसार महिला का सिर और दोनों पैरों के पंजे भी नहीं मिले हैं, जिससे वारदात की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

करीब 7 लाख की ज्वेलरी लूटी
मृतका के पोते मुकेश ने बताया कि उनकी दादी ने गले में सोने की ठुसी (नेकलेस), कानों में झुमके, पैरों में चांदी के कड़ला, चांदी झड़ा, चांदी का कंदोरा और सोने का बोर पहन रखा था, जो सभी गायब हैं। इनकी कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार परिवार पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर है। मुकेश ने बताया कि उसके पिता और चाचा की पहले ही मौत हो चुकी है, और परिवार के छह चचेरे भाई मजदूरी करके घर चलाते हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: