Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सरकारी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने नाबालिग लडक़ी से किया रेप, अश्लील वीडियो बनाए, ई-मित्र संचालक ने भी लडक़ी के साथ दरिंदगी की

Bansal sadi
4 months ago
सरकारी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने नाबालिग लडक़ी से किया रेप, अश्लील वीडियो बनाए, ई-मित्र संचालक ने भी लडक़ी के साथ दरिंदगी की

सरकारी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने नाबालिग लडक़ी से किया रेप, अश्लील वीडियो बनाए, ई-मित्र संचालक ने भी लडक़ी के साथ दरिंदगी की

अजमेर। अजमेर में जनाना हॉस्पिटल के डॉक्टर पर 16 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाया है। आरोप है कि लड़की ने घटना के बारे में अपने जानकार ईमित्र संचालक को बताया तो उसने भी रेप किया। इसके बाद धमकियां भी दीं।

दोनों ने अश्लील फोटो और वीडियो बनाए और ब्लैकमेल किया। 11 अप्रैल 2026 को पीड़िता की बहन ने थाने में मामला दर्ज कराया।

पीड़िता की बहन ने रिपोर्ट में बताया- हमारी भाभी की डिलीवरी जनाना अस्पताल में हुई थी। इस दौरान मेरी नाबालिग बहन भाभी के साथ जनाना हॉस्पिटल में मौजूद थी। हॉस्पिटल में डॉक्टर से मुलाकात हुई। डॉक्टर ने नाबालिग बहन को अपने जाल में फंसा लिया। मोबाइल नम्बर ले लिए। डिलीवरी होने के 14 दिन बाद भाभी को डिस्चार्ज कर दिया गया था। डॉक्टर ने लड़का होने की बधाई दी।

14 फरवरी को फ्लैट पर ले गया
आरोप है कि डॉक्टर कार में घुमाने के बहाने 14 फरवरी 2025 को नाबालिग को फ्लैट में ले गया। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और उसके साथ रेप किया। अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद डॉक्टर ने फोटोज और वीडियो दिखाकर नाबालिग को ब्लैकमेल किया। 8 से 10 बार रेप किया। गर्भनिरोधक गोलियां खिलाईं।

इस दौरान लड़की कॉलोनी की एक ई-मित्र दुकान पर स्कूल के काम से जाती रहती थी। नाबालिग ने अपनी पीड़ा ई-मित्र चलाने वाले युवक को बताई। युवक ने नाबालिग की मजबूरी का फायदा उठाते हुए झूठे वादे किए।

डॉक्टर के चंगुल से निकलवाने का वादा किया। फिर होटल में ले जाकर जबरदस्ती रेप किया। विरोध करने पर ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि ईमित्र संचालक ने कहा- या तो जैसा मैं कहूं वैसा कर, नहीं तो मैं तेरे को पूरी कॉलोनी में बदनाम कर दूंगा।

नाबालिग के शरीर पर दिखे चोट के निशान
बहन ने रिपोर्ट में बताया- ई-मित्र संचालक ने नाबालिग के साथ 6 बार होटल में ले जाकर रेप और मारपीट की। 10 अप्रैल को जब नाबालिग कपड़े बदल रही थी तो शरीर पर आए चोटों के निशान देखे। पूछा तो नाबालिग बहन फूट-फूटकर रोने लगी और पूरी आपबीती बताई।

दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया
आखिर डॉक्टर व ईमित्र चलाने वाले युवक पर ब्लैकमेल कर नाबालिक से रेप का केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच संबंधित थाना प्रभारी को सौंप दी है।

थाना प्रभारी ने बताया- पीड़िता की बहन की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस सम्बन्ध में डॉक्टर से सम्पर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल फोन बंद आया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: