Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बड़ी खबर : अमेरिका-इजराइल ने ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर किया हमला, तेल फैसिलिटीज पर भी एयरस्ट्राइक, इजराइली रक्षा मंत्री बोले- आज बड़े सरप्राइज देंगे • भारत ने जंग के बीच ईरान को भेजी मेडिकल मदद, ईरानी दूतावास ने धन्यवाद दिया • पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 54,926 करोड़ रुपए की चार प्रमुख योजनाओं को मंजूरी, जानिए एमएसपी पर क्या फैसला • इलेक्ट्रिक कार में आग से तीन मंजिला मकान जला, 8 लोगों की मौत, इलेक्ट्रॉनिक लॉक बने मौत की वजह • उत्तराखंड के बाद अब इस राज्य में यूसीसी की तैयारी, समिति ने सीएम को रिपोर्ट सौंपी, इस तारीख को सदन में पेश हो सकता है विधेयक • बड़ी खबर : अमेरिका-इजराइल ने ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर किया हमला, तेल फैसिलिटीज पर भी एयरस्ट्राइक, इजराइली रक्षा मंत्री बोले- आज बड़े सरप्राइज देंगे • भारत ने जंग के बीच ईरान को भेजी मेडिकल मदद, ईरानी दूतावास ने धन्यवाद दिया • पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 54,926 करोड़ रुपए की चार प्रमुख योजनाओं को मंजूरी, जानिए एमएसपी पर क्या फैसला • इलेक्ट्रिक कार में आग से तीन मंजिला मकान जला, 8 लोगों की मौत, इलेक्ट्रॉनिक लॉक बने मौत की वजह • उत्तराखंड के बाद अब इस राज्य में यूसीसी की तैयारी, समिति ने सीएम को रिपोर्ट सौंपी, इस तारीख को सदन में पेश हो सकता है विधेयक

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी दो दिन में ₹41 हजार रूपए हुई सस्ती, पढ़े खबर

1 month ago
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी दो दिन में ₹41 हजार रूपए हुई सस्ती, पढ़े खबर

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी दो दिन में ₹41 हजार रूपए हुई सस्ती, पढ़े खबर 

खुलासा न्यूज़। सोने-चांदी के दाम में आज यानी 6 फरवरी को तेज गिरावट देखने को मिली है। India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत आज 13,155 रुपए घटकर 2,41,184 रुपए प्रति किलो रह गई। इससे पहले चांदी 2,54,339 रुपए प्रति किलो पर थी। बीते दो दिनों में चांदी कुल 41,278 रुपए सस्ती हो चुकी है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना 1,013 रुपए सस्ता होकर 1,51,489 रुपए पर आ गया, जबकि इससे पहले इसका भाव 1,52,502 रुपए था। दो दिन में सोना कुल 6,669 रुपए सस्ता हुआ है। गौरतलब है कि सर्राफा बाजार में सोने ने 29 जनवरी को 1,76,121 रुपए और चांदी ने 3,85,933 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था।

तीन दिन में 1.60 लाख रुपए गिरी थी चांदी
इससे पहले 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच चांदी की कीमत में करीब 1.60 लाख रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं सोने के दाम भी इस दौरान लगभग 26 हजार रुपए तक टूट गए थे। वायदा बाजार MCX पर चांदी 4 लाख रुपए प्रति किलो से गिरकर 2.41 लाख रुपए पर आ गई थी, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.70 लाख रुपए से घटकर करीब 1.40 लाख रुपए पर पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद दोनों धातुओं में कुछ समय के लिए फिर तेजी देखने को मिली थी।

सोने-चांदी में गिरावट की प्रमुख वजहें
सोने और चांदी की कीमतें हाल के दिनों में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं। इसके बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूली शुरू की, जिससे कीमतों पर दबाव बना। ऑल टाइम हाई के बाद फिजिकल डिमांड कमजोर हुई है। इसके साथ ही औद्योगिक उपयोग को लेकर बढ़ी चिंताओं ने भी चांदी की कीमतों को प्रभावित किया है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय संकेतों और डॉलर की चाल के आधार पर सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: