सोना-चांदी के दामों में फिर उछाल, सोना 1,944 और चांदी 3,988 रुपए महंगी
सोना-चांदी के दामों में फिर उछाल, सोना 1,944 और चांदी 3,988 रुपए महंगी
जयपुर। सोना-चांदी की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,944 रुपए महंगा होकर 1.23 लाख रुपए पर पहुंच गया। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत में 3,988 रुपए की बढ़ोतरी हुई और इसका भाव 1.47 लाख रुपए हो गया।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, लगातार गिरावट के बाद अब सोने-चांदी में खरीदारी बढ़ने लगी है। इससे आने वाले दिनों में कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि, विशेषज्ञों ने फिलहाल एकमुश्त खरीदारी या निवेश से बचने की सलाह दी है।
इससे एक दिन पहले चांदी की कीमत 9,680 रुपए घटकर 1.43 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई थी। यह पिछले 13 महीनों में चांदी का सबसे कम भाव था। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत भी 3,907 रुपए गिरकर 1.21 लाख रुपए पर पहुंच गई थी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ