Khulasa Online
Breaking
• ईरान-अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में सीजफायर वार्ता शुरू, ईरान बोला - बैठक फेल हुई तो यूएस-इजराइल जिम्मेदार • इस साल रेलवे में होंगे 8 बड़े बदलाव, पहली हाइड्रोजन और 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलेंगी, पढ़े पूरी खबर ... • इस एयरपोर्ट पर 38 करोड़ रुपए का 29.37 किलो सोना जब्त, 24 केन्याई महिलाएं गिरफ्तार • ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति पाकिस्तान रवाना, कहा- ईरान खेल न खेले, ईमानदारी से बात करे; अब तक पाकिस्तान नहीं पहुंचा ईरानी डेलीगेशन • बड़ा हादसा : नाव डूबने से 10 पर्यटकों की मौत, मदद के लिए पहुंची सेना; सीएम ने हादसे पर जताया दुख • ईरान-अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में सीजफायर वार्ता शुरू, ईरान बोला - बैठक फेल हुई तो यूएस-इजराइल जिम्मेदार • इस साल रेलवे में होंगे 8 बड़े बदलाव, पहली हाइड्रोजन और 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलेंगी, पढ़े पूरी खबर ... • इस एयरपोर्ट पर 38 करोड़ रुपए का 29.37 किलो सोना जब्त, 24 केन्याई महिलाएं गिरफ्तार • ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति पाकिस्तान रवाना, कहा- ईरान खेल न खेले, ईमानदारी से बात करे; अब तक पाकिस्तान नहीं पहुंचा ईरानी डेलीगेशन • बड़ा हादसा : नाव डूबने से 10 पर्यटकों की मौत, मदद के लिए पहुंची सेना; सीएम ने हादसे पर जताया दुख
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

सोने चांदी के भावो में आज जबरदस्त तेजी, सोना 3,515 रूपए और चाँदी हुई इतनी महंगी

rk
2 months ago
सोने चांदी के भावो में आज जबरदस्त तेजी, सोना 3,515 रूपए और चाँदी हुई इतनी महंगी

सोने चांदी के भावो में आज जबरदस्त तेजी, सोना 3,515 रूपए और चाँदी हुई इतनी महंगी 

खुलासा न्यूज़। सोने-चांदी के दाम में आज यानी 9 फरवरी को मजबूती देखने को मिली। India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज ₹3,515 बढ़कर ₹1,55,593 पर पहुंच गया। इससे पहले इसका भाव ₹1,52,078 था। वहीं चांदी की कीमत ₹16,826 बढ़कर ₹2,61,755 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी ₹2,44,929 प्रति किलो पर थी। सर्राफा बाजार में इससे पहले 29 जनवरी को सोने ने ₹1,76,121 और चांदी ने ₹3,85,933 प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई बनाया था।

निचले स्तर पर खरीदारी बढ़ी
पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई थी, जिसमें सोना करीब 15% तक सस्ता हुआ। अब दाम स्थिर होते ही निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी शुरू कर दी है। हालांकि जानकारों का मानना है कि फिलहाल एकमुश्त निवेश से बचें और धीरे-धीरे चरणबद्ध निवेश करना ज्यादा बेहतर रहेगा।

2025 में सोना 57 हजार रुपए (75%) बढ़ा है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो 31 दिसंबर 2025 को 1,33,195 रुपए हो गया। चांदी इस दौरान 1.44 लाख रुपए (167%) बढ़ी। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी 86,017 रुपए की थी, जो साल के आखिरी दिन 2,30,420 रुपए प्रति किलो हो गई। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक आगे की चाल अंतरराष्ट्रीय संकेतों, डॉलर इंडेक्स और निवेशकों की मांग पर निर्भर करेगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: