घाट पर चक्कर खाकर गिरे अधेड़ की मौत, दूसरे दिन भी नहीं हुई शिनाख्त
घाट पर चक्कर खाकर गिरे अधेड़ की मौत, दूसरे दिन भी नहीं हुई शिनाख्त
बीकानेर। कोलायत कपिल सरोवर के मुख्य घाट पर रविवार सुबह चक्कर खाकर गिरे अधेड़ की मौत के बाद दूसरे दिन भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। परिजनों का पता न चलने से फिलहालअंतिम संस्कार नहीं हो सका है। शव कोलायत उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।एएसआई रोहिताश भारी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे एक व्यक्ति मुख्य घाट पर अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग उसे तुरंत उपजिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड में उसका नाम सुनील पांड्या (56) पुत्र मगन लाल पांड्या, निवासी कुचा नंबर 5, गुरुद्वारे के पास, दुख निवारण फील्डगंज, लुधियाना दर्ज है। पुलिस आधार कार्ड पर दर्ज पते के आधार पर परिजनों से संपर्क करने और शिनाख्त के प्रयासों में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ