Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

नाल एयरपोर्ट पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Bansal
7 hours ago
नाल एयरपोर्ट पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

नाल एयरपोर्ट पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

बीकानेर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीकानेर दौरे पर नाल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारे लगाते हुए अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, विधायक सुशीला डूडी, महापौर अनिल कल्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, मकसूद अहमद, पूर्व शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, महेंद्र गहलोत और जिया उर रहमान सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नाल में जनसभा को करेंगे संबोधित

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने बीकानेर दौरे के दौरान नाल में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। आगामी पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर इस जनसभा को कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सभा के जरिए पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी राजनीतिक सक्रियता और जनसंपर्क को मजबूती देने का प्रयास करेगी।

हदां गांव जाकर भंवर सिंह भाटी से करेंगे मुलाकात

जनसभा के बाद अशोक गहलोत हदां गांव जाएंगे। यहां वे पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी से मुलाकात करेंगे और उनके पिता स्वर्गीय रुघनाथ सिंह भाटी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इस दौरान वे शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देंगे।

गहलोत के बीकानेर दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। दौरे के दौरान जनसभा और पार्टी नेताओं से मुलाकात प्रमुख कार्यक्रम रहेंगे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: