Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

जमीन के लिए भाईयों ने बिना पढ़े लिखे भाई से अंगुठा करवाकर भाई की जमीन बेची

Bansal
2 weeks ago
जमीन के लिए भाईयों ने बिना पढ़े लिखे भाई से अंगुठा करवाकर भाई की जमीन बेची


जमीन के लिए भाईयों ने बिना पढ़े लिखे भाई से अंगुठा करवाकर भाई की जमीन बेची
बीकानेर।  जमीन के लिए भाइयों के बीच के विवाद नजदीकी रिश्तों के भरोसे को कोर्ट कचहरी में खड़ा कर रहें है। एक अनपढ भाई का अंगूठा लगवा कर दूसरे भाई ने भूमि बेचकर रूपए प्राप्त करने का मामला दर्ज हुआ है।  क्षेत्र के गांव सोनियासर निवासी डूंगरराम पुत्र लूणाराम जाट ने अपने भाई रामूलाल जाट के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने लूणकरणसर थाने में मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी भूमि छलकपट पूर्वक बेच दी। करीब एक माह पूर्व तहसील कार्यालय लूणकरणसर से दस्तावेज निकलवाए तो उसे पता चला कि आरोपी ने षडयंत्र रचकर उसके अनपढ़ होने का नाजायज फायदा उठाया और उसकी भूमि का बंटवारा नहीं लिखवाकर बैनामा लिखवा लिया। उस पर परिवादी का अंगूठा लगवा लिया। उसने खरीददार से बातचीत की तो उसने बताया कि बैनामा लिखी हुई भूमि की संपूर्ण रकम आरोपी ने उससे ले ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: