राजस्थान में पहली बार एक शहर में फ्री इंटरनेट, अलग से किसी डिवाइस की जरूरत नहीं
राजस्थान में पहली बार एक शहर में फ्री इंटरनेट, अलग से किसी डिवाइस की जरूरत नहीं
केकड़ी (अजमेर) । अजमेर जिले का केकड़ी शहर अब डिजिटल क्रांति का नया केंद्र बन गया है। 10 अप्रैल को स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने केकड़ी को राजस्थान का पहला 'फ्री वाई-फाई जोन' घोषित किया। 3 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस प्रोजेक्ट के तहत अब शहरवासियों को 24 घंटे फ्री हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी।
मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा- डिजिटल क्रांति के दौर में फ्री वाई-फाई जोन बनाना भविष्य की जरूरत है। सरकार का यह दूरदर्शी कदम है।
केकड़ी शहर में 3 करोड़ की लागत से विकसित की गई इस फ्री वाई-फाई परियोजना के तहत शहर के 8 मुख्य सार्वजनिक जगहों पर वाई-फाई राउटर लगाए गए हैं।
इनमें राजकीय जिला अस्पताल, नगर पालिका परिसर, बस स्टैंड, पंचायत समिति, घंटाघर, तेलियान मंदिर, खाटू श्याम मंदिर और कोर्ट परिसर शामिल हैं।
8 लोकेशन पर 45 एक्सेस पॉइंट
शहर में 8 लोकेशन पर 45 एक्सेस पॉइंट लगाए हैं। एक पॉइंट से 100 मीटर के एरिया में लोग इंटरनेट कनेक्ट कर सकेंगे। इंटरनेट की इस सुविधा से एक बार में 5 हजार लोग जुड़ सकेंगे।
इस दौरान लोगों को 5 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। राउटर लगाने वाली कंपनी 3 साल तक इसका मेंटेनेंस करेंगी। इस मॉनिटरिंग के लिए नगर पालिका में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां हर समय दो टेक्निकल कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ