बीकानेर: क्या सच में श्रीअन्नपूर्णा रसोई में पक रहा खाना आपकी सेहत के लिए ठीक है, पढ़ें ये खबर
बीकानेर: क्या सच में श्रीअन्नपूर्णा रसोई में पक रहा खाना आपकी सेहत के लिए ठीक है, पढ़ें ये खबर
बीकानेर। शहर में अलग-अलग जगह बनी श्रीअन्नपूर्णा रसोई में कई बार शिकायत सामने आ चुकी है। कई बार तो यहां खराब सब्जियों के वीडियो भी सामने आए है। अब एक ओर मामला सामने आया है। जहां मुख्यमंत्री के रात्रि विश्राम स्थल-एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के पास सफाई कार्य में जुटे नगर निगम के 13 संविदा श्रमिक दोपहर का खाना खाने के बाद फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए। आरोप है कि बीछवाल स्थित श्रीअन्नपूर्णा रसोई से मंगाए गए खाने में छिपकली गिरी हुई थी। तबीयत बिगड़ने पर सभी को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
संविदा फर्म के सुपरवाइजर ने बताया कि निगम से खाना नहीं आने पर श्रमिकों ने इंदिरा रसोई से भोजन किया था, जिसके बाद उन्हें उल्टियां होने लगीं। पीबीएम चौकी प्रभारी साहबराम ने बताया कि प्रथम दृष्टया पूछताछ में खाने में छिपकली गिरने की बात सामने आई है, मामले की जांच जारी है। अस्पताल में भर्ती होने वालों में 3 पुरुषों सहित ज्यादातर महिलाएं हैं। डॉक्टर के अनुसार सभी श्रमिक फिलहाल खतरे से बाहर हैं। अब सवाल ये उठता है की जब लगातार इस तरह की शिकायते आ रही है तो प्रशासन को गंभीर होकर कार्रवाही करनी चाहिए।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ