Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

67वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले संपन्न, किया गया सम्मानित

Bansal
1 day ago
67वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले संपन्न, किया गया सम्मानित

खुलासा न्यूज,बीकानेर। 67वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 22 सितंबर 2026 तक ब्लॉसम इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जयपुर रोड, बीकानेर में किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत आज फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें विभिन्न भार वर्गों में खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबलों के पश्चात विजेता एवं उपविजेता मुक्केबाजों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 


प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. विजय मारू, चीफ मेडिकल ऑफिसर, श्वस्ढ्ढष्ट हॉस्पिटल रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में अनिल कुमार बोडा, प्रशासनिक अधिकारी, संयुक्त निदेशक कार्यालय, बीकानेर, पूर्व सरपंच राजपाल जी कुल्हरी, ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर प्रदीप सिंह शेखावत, ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती पूनम राठौड़, व्याख्याता कल्याण सिंह शेखावत, व्याख्याता मालती चौधरी, सहायक प्राचार्य डॉ. सुमन आरा, यशवंत सिंह राठौड़ एवं ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल के खेल प्रभारी विजय शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 


अतिथियों ने विजेता खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों को भविष्य में भी निरंतर मेहनत करते हुए जिले एवं राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

 

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम
बेस्ट बॉक्सर का खिताब:
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले गौरव सिंह शेखावत, बीकानेर बॉयज स्कूल, बीकानेर को बेस्ट बॉक्सर चुना गया तथा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।


विभिन्न भार वर्गों के विजेता मुक्केबाज
 28-30 किलोग्राम दीपक, जय महावीर पब्लिक स्कूल, कोलायत
30-32 किलोग्राम युवराज बिश्नोई, कैप्टन श्रेयास मेमोरियल
32-34 किलोग्राम आनंद बिस्सा, मोहता मूलचंद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीकानेर
34-36 किलोग्राम गौरव सिंह शेखावत, बीकानेर बॉयज स्कूल, बीकानेर
3638 किलोग्राम गौरव उपाध्याय, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कोलायत
3840 किलोग्राम मूल सिंह, एस.एन. मेमोरियल स्कूल
4042 किलोग्राम प्रिंस, द्रोण पब्लिक मॉडर्न स्कूल
4244 किलोग्राम भवानी शंकर, जय महावीर पब्लिक स्कूल, कोलायत
44-46 किलोग्राम ऋषभ, एस.एन. मेमोरियल स्कूल, उदासर
46-48 किलोग्राम श्रवण सिंह, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नगासर, सुगनी

48-50 किलोग्राम यशपाल नाथ, बी.डी. भोजक मेमोरियल स्कूल


प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षा एवं बॉक्सिंग से जुड़े अनिरुद्ध प्रताप सिंह यादव, राजेंद्र सिंह राठौड़, रितेश कुमार, प्रीति गोदारा, वीरेंद्र सिंह राठौड़, सुमन चौहान एवं जोगेंद्र सिंह सहित सभी शारीरिक शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समापन समारोह में अतिथियों ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों, शारीरिक शिक्षकों एवं आयोजन समिति को सफल प्रतियोगिता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: