पिता ने गाड़ी से कुचलकर बेटे-बहू की हत्या की, पंचायत चुनाव लड़ने को लेकर हुआ था विवाद
पिता ने गाड़ी से कुचलकर बेटे-बहू की हत्या की, पंचायत चुनाव लड़ने को लेकर हुआ था विवाद
चूरू। जिले में पंचायत चुनाव लड़ने की जिद में पिता ने बेटे-बहू की बोलेरो से कुचलकर हत्या कर दी। घटना तारानगर तहसील के चंगोई मिखाला गांव की मंगलवार रात करीब 12:50 बजे की है। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है। तारानगर थाना के हेड कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार ने बताया- चंगोई मिखाला निवासी रामचंद्र जाट का गांव में धर्मकांटा है। वह आगामी सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन उसका इकलौता बेटा रविंद्र (40) और बहू महिंद्रा (35) उसे चुनाव लड़ने से मना कर रहे थे।
इसी बात को लेकर कई दिन से परिवार में विवाद रहा था। मंगलवार रात भी पिता-पुत्र में झगड़ा हुआ था। इसके चलते रामचंद्र और रविंद्र धर्मकांटा पर चले गए, जहां महिंद्रा भी गई। वहां तीनों में फिर झगड़ा हुआ। वहां से रविंद्र और महिंद्रा लौट रहे थे। तभी पीछे से रामचंद्र बोलेरो लेकर आया और दोनों को कुचल दिया। हेड कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार ने बताया- सूचना मिलने पर रात को मौके पर पहुंचे। दोनों शव तारानगर के सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाए हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ