Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

रक्षाबंधन से पूर्व ही बहन ने अपने भाई के बांधा रक्षासूत्र

Solar 2
1 month ago
रक्षाबंधन से पूर्व ही बहन ने अपने भाई के बांधा रक्षासूत्र


रक्षाबंधन से पूर्व ही बहन ने अपने भाई के बांधा रक्षासूत्र
बीकानेर। रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहिनों की अटूट बंधन का त्यौहार है इस त्यौहार पर बहन कितनी भी दूर हो अपने भाई के रक्षासूत्र बांधन आ जाती है। भारतीय परंपरा में विश्वास का बंधन ही मूल है और रक्षाबंधन इसी विश्वास का बंधन है। यह पर्व मात्र रक्षा-सूत्र के रूप में राखी बांधकर रक्षा का वचन ही नहीं देता वरन प्रेम, समर्पण, निष्ठा व संकल्प के जरिए हृदयों को बांधने का भी वचन देता है। पहले रक्षाबंधन बहन-भाई तक ही सीमित नहीं था, अपितु आपत्ति आने पर अपनी रक्षा के लिए अथवा किसी की आयु और आरोग्य की वृद्धि के लिए किसी को भी रक्षा-सूत्र (राखी) बांधा या भेजा जाता था। इसी क्रम में शहर के अनिल बोडा, सुनील बोडा की बहन  कुछ दिन पूर्व ही जोधपुर से आकर चंद्रकला बोहरा ने अपने भाइयों सुनील बोड़ा,अनिल कुमार बोड़ा,सरोज बोड़ा को राखी बांधकर अपना पवित्र रिश्ता जो पांच दशक से निभा रही हे का इस वर्ष भी निर्वाह किया।
उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोड़ा ने बताया कि उनके कोई भी सगी बहन नहीं होने के कारण बचपन से ही लगातार मौसी की बेटी बहन हर वर्ष राखी बांध इस पवित्र दिन को गरिमामई करती हे। चूंकि बहन का पीहर और ससुराल दोनों जोधपुर में हे अत: राखी वाले दिन आना संभव नहीं हो पाता अत: कुछ दिन पूर्व आकर हाथ में राखी बांध पवित्र रिश्ते को कायम रखा हुआ हे।पेशे से वरिष्ठ अध्यापिका रही चंद्रकला बोहरा हर वर्ष इस परम्परा को कायम रखे हुए हे।

Solar 4
Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: