Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर के प्रत्येक वार्ड में अधिकारी करेंगे सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, कमियां मिली तो होगी कार्रवाई, आयुक्त ने दिए आदेश

Solar 2
6 hours ago
बीकानेर के प्रत्येक वार्ड में अधिकारी करेंगे सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, कमियां मिली तो होगी कार्रवाई, आयुक्त ने दिए आदेश

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर निगम में आज सफाई व्यवस्थाा सुचारू करने के लिए जिस प्रकार से बवाल और हंगामा हुआ उसके बाद निगम प्रशासन आखिर चेत गया है। नगर निगम के आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी ने विभिन्न अधिकारियों को सफाई व्यव्स्था को लेकर अहम निर्देश जारी किए है। आदेशों के अनुसार बीकानेर के सभी वार्डो में सफाई व्यवस्था से जुड़े सभी कार्यो के लिए अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गयी है। अधिकारियों को प्रत्येक दिन अपने वार्ड में सुबह और शाम की शिफ्टिंग में निरीक्षण करना होगा साथ ही मोके पर ही उसकी रिपोर्ट बनाकर तैयार करनी होगी।

Solar 4

 

इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई होगी। निगम आयुक्त ने खुले में कचरा डालने, कचरा जलाने पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए है। प्रत्येक अधिकारी को दो-दो वार्ड दिए गए है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी होगी। घर-घर कचरा संग्रहण और वाहनों की मौजूदगी को लेकर भी अधिकारी जांच करेंगे। इसके साथ नालियों की सफाई, सावर्जनिक, सामुदायिक शौचालयों की स्थिति भी अधिकारी देख सकेंंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि अब आने वाले दिनों इन आदेशों का असर शहर की सफाई व्यवस्था में पड़ेगा। 

 

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: