Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

अग्निश्मन विभाग एवं वारी समूह के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम लाखुसर में दिया गया आग पर काबू पाने का जरूरी प्रशिक्षण

rk
1 month ago
अग्निश्मन विभाग एवं वारी समूह के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम लाखुसर में दिया गया आग पर काबू पाने का जरूरी प्रशिक्षण

अग्निश्मन विभाग एवं वारी समूह के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम लाखुसर में दिया गया आग पर काबू पाने का जरूरी प्रशिक्षण, 
एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन ग्रामीणों, मजदूरों एवं कार्मिकों को किया गया सचेत 

बीकानेर। भीषण गर्मी में पारा इन दिनों लगभग 45 डिग्री के पार पहुंच चूका है, ऐसे में जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर आग लगने का अंदेशा बना रहता है। 
बीकानेर पिछले कुछ वर्षों से सौर ऊर्जा प्लांट्स का हब बनता जा रहा है जहां नित्य हजारों मजदूर एवं ग्रामीण कार्य कर रहे है ऐसे में उनका सुरक्षा के प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है ख़ासकर अग्नि से संबन्धित। 
अग्निश्मन विभाग के अधिकारी रेवंतसिंह शेखावत, वारी समूह के सी ओ ओ कुमार रविकेश सिंह, सुरक्षा विभाग के प्रमुख अनुज श्रीवास्तव, ज्ञानप्रकाश पाण्डे के निर्देशों पर आग से सुरक्षा से संबन्धित एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन रखा गया। 
ग्राम लाखुसर में अग्निश्मन ऑफिसर अभिषेक चौधरी, सेफ्टी ओफिसर सौम्य रंजन बेहेरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आग के कितने प्रकार होते है एवं मूलतः आग लगने के क्या कारण रहते है एवं उन पर किस प्रकार से काबू पाया जा सकता है। 
आग मकान में लगी है, धातु में लगी है, लकड़ी में लगी है, विद्युत उपकरण में लगी है उसको पहचान कर संबन्धित आग बुझाने वाले यंत्र का उपयोग करना जरूरी है नहीं तो आग भड़क सकती है, आग बुझाने वाले यंत्रो को कैसे एवं कितनी दुरी से पकड़ा जाये इसकी भी पूरी जानकारी दी गयी, अग्निश्मन के अधिकारियों ने बताया कि आग का स्वरूप बड़ा होने पर त्वरित प्रभाव से आपातकालीन सेवाओं के दूरभाष नंबर पर सूचित करें एवं इन दूरभाष नंबरों को प्लांट परिक्षेत्र एवं ग्राम में सार्वजनिक स्थानों पर लिखवाये ताकि किसी बड़ी अग्नि घटना को समय रहते रोका जा सके। 
अग्निश्मन की एकदिवसीय कार्यशाला के समापन पर इंचार्ज रेवंतसिंह शेखावत, ऑफिसर अभिषेक चौधरी का वारी समूह के दिनेश बल्की, अमीर महापात्रा, राकेश अग्निहोत्री, डूंगरसिंह तेहनदेसर एवं पूर्व एडि. एसपी सुरेश जांगिड़ द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: