Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ गैगस्टर के पैर में लगी गोली, बुरी तरह घायल

rk
3 weeks ago
पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ गैगस्टर के पैर में लगी गोली, बुरी तरह घायल


पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ गैगस्टर के पैर में लगी गोली, बुरी तरह घायल
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर में आज (गुरुवार) सुबह करीब 3 बजे सदर थाना पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से लॉरेंस गैंग का एक्टिव बदमाश संजय उर्फ चद्दर उर्फ संजू बुरी तरह घायल हो गया। घायल बदमाश को तुरंत जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
बदमाश पर कई थानों में फिरौती मांगने के मामले दर्ज है। दो साल पहले बिजनेसमैन के व्हाइट हाउस (कोठी) पर फायरिंग कर फिरौती मांगी थी।
बाईपास पर नाकाबंदी, पुलिस को मिली थी इनपुट
जानकारी अनुसार पुलिस को बाईपास क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। उसी आधार पर थानाधिकारी सुभाष ढील ने सूरतगढ़ बाईपास पुल पर नाकाबंदी की। सुबह करीब 3 बजे बदमाश संजय उर्फ चद्दर उर्फ संजू बाइक से शहर की तरफ आ रहा था। पुल पर पुलिस की नाकाबंदी देखकर वह भागने लगा।
फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, पैर में लगी गोली
पुलिस ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के दाएं पैर की जांघ में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे काबू में लिया और हॉस्पिटल पहुंचाया।
10 मुकदमों में वांटेड, गैंग के लिए करता था काम
घायल बदमाश की पहचान संजीव उर्फ चद्दर उर्फ संजू बिश्नोई (27) पुत्र अश्वनी बिश्नोई निवासी रोहिड़ावाली, श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। वह लॉरेंस गैंग के लिए काम करता है और उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं।
अस्पताल में मची अफरा-तफरी, डॉक्टरों की टीम जुटी
घटना की सूचना मिलते ही जिला हॉस्पिटल में अफरा-तफरी मच गई। पीएमओ डॉ. सुखपाल सिंह बराड़ समेत आधा दर्जन डॉक्टर इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे और घायल का इलाज शुरू कर दिया। सुरक्षा के लिहाज से हॉस्पिटल के चारों तरफ भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
एसपी समेत अधिकारी पहुंचे, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
मुठभेड़ की खबर मिलते ही पुलिस एसपी हरी शंकर, एएसपी रघुवीर शर्मा और डीएसपी विष्णु खत्री सहित कई वरिष्ठ अधिकारी हॉस्पिटल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घायल बदमाश लॉरेंस गैंग का कुख्यात सहयोगी है। इससे पहले भी इस पर गोली चलाई जा चुकी है। पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।
फिरौती के लिए व्हाइट हाउस में की थी फायरिंग
20 जनवरी 2022 को श्रीगंगानगर में सुखाडिय़ा सर्किल स्थित टांटिया हॉस्पिटल के बाहर फायरिंग हुई थी। यह फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई सचिन थापन ने करवाई थी, जिसमें पकड़ा गया आरोपी भी शामिल था। फायरिंग फिरौती लेने के लिए की गई थी।
दो साल पहले श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ स्टेट हाईवे पर स्थित नाथावाली में नहर किनारे बिजनेसमैन के व्हाइट हाउस (कोठी) पर भी फायरिंग की गई थी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: