Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

बीकानेर में अंधड़, चलती कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे

rk
2 weeks ago
बीकानेर में अंधड़, चलती कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे

बीकानेर में अंधड़, चलती कार पर गिरा पेड़, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे

बीकानेर। बीकानेर में अंधड़ चलने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कलेक्ट्री परिसर में वकील की चलती कार पर पेड़ गिर गया। कार में वकील का बेटा भी था। दोनों बाल-बाल बचे। हालांकि गाड़ी का अगला हिस्सा डैमेज हो गया।

शहर में बुधवार को अचानक मौसम ने करवट बदली। पहले बादल छाए और बारिश का मौसम हो गया। लेकिन कुछ ही देर में तेज आंधी चलने लगी। आसमान में मिट्टी का गुबार छा गया। इससे शहर में अफरा-तफरी हो गई।

कलेक्ट्री परिसर एरिया से एडवोकेट जगदीश शर्मा और उनका बेटा मनीष कार से गुजर रहे थे। आंधी चलने से एक पेड़ चलती कार के अगले के अगले हिस्से पर गिरा। कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हुआ। हालांकि जगदीश और मनीष बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने के कारण बिजली के तार भी टूट गए। ऐसे में बिजली का खंभा ठेले पर जा गिरा। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। कलेक्ट्री में शाम को बड़ी संख्या में ठेले लगते हैं। तेज अंधड़ का असर शहर के कई हिस्सों में देखने को मिला। दुकानों-घरों के बाहर रखा सामान हवा में उड़ गया। राहगीरों और व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश नहीं होने से उमस बरकरार

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोतरी के बीच आई इस आंधी ने मौसम को  अचानक बदल दिया, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस बरकरार रही।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: