Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भीषण गर्मी में ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहराया, अब भी टैकरों के सहारे पानी की पूर्ति कर रहे ग्रामीण

rk
2 weeks ago
भीषण गर्मी में ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहराया, अब भी टैकरों के सहारे पानी की पूर्ति कर रहे ग्रामीण

 

भीषण गर्मी में ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहराया, अब भी टैकरों के सहारे पानी की पूर्ति कर रहे ग्रामीण
महाजन। भीषण गर्मी के बीच रतनीसर गांव में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। पिछले करीब एक माह से जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को महंगे दामों पर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए जलदाय विभाग को कई बार अवगत कराने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
ग्रामीणो ने बताया कि गांव में लालेरा वाटर वक्र्स से पेयजल आपूर्ति होती है, लेकिन पिछले एक माह से जलापूर्ति अनियमित बनी हुई है। इसके चलते सैकड़ों परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में करीब पांच हजार से अधिक गोवंश होने के कारण पानी की मांग काफी अधिक है। ऐसे में नियमित जलापूर्ति नहीं होने से हालात और गंभीर हो गए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, मजबूरी में प्रतिदिन करीब एक हजार रुपये प्रति टैंकर की दर से नहर का पानी मंगवाना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ता जा रहा है। पशुपालकों ने बताया कि सप्ताह में केवल एक बार पानी की सप्लाई की जा रही है। लेकिन कम प्रेशर के कारण पानी गांव के अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पाता।
पेयजल संकट का असर सरकारी विद्यालय पर भी पड़ रहा है। विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए शाला स्टाफ को टैंकरों के माध्यम से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जलदाय विभाग से शीघ्र नियमित जलापूर्ति बहाल कर स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: