Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

रा.उ.प्रा.विद्यालय में बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण की, मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने की घोषणा

Bansal
4 months ago
रा.उ.प्रा.विद्यालय में बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण की, मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने की घोषणा


रा.उ.प्रा.विद्यालय में बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण की, मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने की घोषणा
बीकानेर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, नायक मोहल्ला, राजीव नगर में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए सोमवार को एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया।  
श्रीमती अलका पारीक के जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्रीमती सीमा पारीक, श्रीमती अलका पारीक, श्री मेघराज गहलोत एवं श्री राजेश पारीक विद्यालय में उपस्थित हुए। भामाशाहों ने सभी बच्चों को शिक्षण सामग्री - पेन, पेंसिल, रबड़, कटर एवं कॉपियां वितरित की। साथ ही सभी बच्चों को टॉफियां देकर उनका उत्साहवर्धन किया।  इस अवसर परराजेश पारीक ने घोषणा की कि जो विद्यार्थी इस सत्र में अपनी कक्षा एवं विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा, उसकी संपूर्ण पढ़ाई का खर्च वे स्वयं वहन करेंगे।  
वहीं श्री मेघराज गहलोत ने घोषणा की कि विद्यालय की 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।  
कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाध्यापक श्री शिव शंकर गोदारा ने उपस्थित भामाशाहों का स्वागत किया एवं उनके द्वारा किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि ऐसे सहयोग से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है।  इस दौरान विद्यालय के अध्यापकगण श्रीमती मनीषा धतरवाल,  रणबीर स्वामी, सुश्री कविता, सुश्री पूजा मलिक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षकों ने भामाशाहों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: