अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई, देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिस्टल के साथ एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई देशनोक पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत थानाधिकारी सुमन शेखावत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की हे। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान पवन पुत्र श्यामसुंदर के पास से एक देशी पिस्टल जब्त की हे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से अवैध हथियारों के सम्बंध मेंं पुछताछ की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ