खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में कल सीएम का दौरा प्रस्तावित है। बीकानेर में सीएम के कार्यक्रम को लेकर स्थान लगातार परिवर्तन हो रहा है। सुबह से अब तक तीन बार स्थान बदल चुका है। जानकारी के अनुसार लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा के बीकानेर आने का कार्यक्रम है। सीएम के रूणिचा से बीकानेर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
कल के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और भाजपा के पदाधिकारी लगातार तैयारियों में लगे हुए है। अब तक कार्यक्रम को लेकर स्थान भी पुरी तरीके से तय नहीं हो पाया है। सुबह पहले सूचना सामने आयी थी कि रानी बाजार क्षेत्र में स्थित रिद्धि सिद्धि में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके बाद स्थान के परिवर्तन की सूचना सामने आयी।
फिर रविन्द्र रंगमंच का निरीक्षण भी किया गया लेकिन देर शाम को फिर से स्थान में बदलाव कर दिया गया है। अब वेटनरी में स्थान का निरीक्षण किया जा रहा है। ऐसे में अब तक सीएम का ना तो कार्यक्रम अधिकृत रूप से जारी हुआ है और ना ही स्थान तय हो पायी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ