Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

सूचना नहीं देने पर  सीएमएचओ पर दस हजार रुपए का जुर्माना

Bansal
7 months ago
सूचना नहीं देने पर  सीएमएचओ पर दस हजार रुपए का जुर्माना

सूचना नहीं देने पर  सीएमएचओ पर दस हजार रुपए का जुर्माना
बीकानेर। बीकानेर सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना समय पर उपलब्ध नहीं करवाने पर सीएमएचओ जयपुर द्वितीय पर जिला उपभोक्ता विवाद आयोग बीकानेर ने 10000 रुपए का जुर्माना लगाया है। प्रकरण के अनुसार गंगाशहर बीकानेर निवासी जय किशन सोनी ने जयपुर की एक प्राइवेट हॉस्पिटल से संबंधित जांच रिपोर्ट के दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतिलिपि आरटीआई के तहत मांगी थी।जिसका भुगतान भी परिवादी ने सीएमएचओ द्वारा मांग करने पर जमा करवा दिया। मगर बावजूद इसके सूचना समय पर उपलब्ध नहीं करवाने पर परिवादी ने जिला उपभोक्ता आयोग बीकानेर में परिवाद पेश कर सूचना दिलाने ओर मानसिक ओर शारीरिक क्षति पूर्ति के एवज में राशि दिलाने की मांग की। जिला आयोग बीकानेर के अध्यक्ष शिवशंकर जांगिड़, सदस्य ओमप्रकाश चौधरी और सावित्री सुथार ने जयपुर सीएमओ द्वितीय पर 10000 रुपए का जुर्माना लगाते हुए एक माह में जुर्माना राशि परिवादी को अदा करने का आदेश दिया है। परिवादी की ओर से पैरवी एडवोकेट अनिल सोनी और शिवकुमार ने की।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: