Khulasa Online
Breaking
• पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में अब तक 61% वोटिंग, हिंसा और EVM गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

सीएम भजनलाल शर्मा बोले - 1.44 लाख सरकारी नौकरियां मिलेंगी, इतने हजार युवाओं को पीएम मोदी देंगे अपॉइंटमेंट लेटर

rk
2 months ago
सीएम भजनलाल शर्मा बोले - 1.44 लाख सरकारी नौकरियां मिलेंगी, इतने हजार युवाओं को पीएम मोदी देंगे अपॉइंटमेंट लेटर

सीएम भजनलाल शर्मा बोले - 1.44 लाख सरकारी नौकरियां मिलेंगी, इतने हजार युवाओं को पीएम मोदी देंगे अपॉइंटमेंट लेटर

जयपुर । सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में 1.44 लाख सरकारी नौकरियां देने का प्रोसेस चल रहा है। एक लाख भर्तियों का कैलेंडर निकाला है। पीएम मोदी का जल्द ही प्रोग्राम बन रहा है, इस कार्यक्रम में 21 हजार युवाओं को प्रधानमंत्री अपॉइंटमेंट लेटर देंगे। कांग्रेस राज में हर परीक्षा का पेपर लीक होता था। पिछले दो साल से एक भी परीक्षा का पेपरलीक हुआ क्या? सीएम भजनलाल शर्मा सरंपच संघ के कार्यक्रम में बोल रहे थे।

सीएम ने सरंपचों से कहा- आप संवेदनाओं के साथ काम करें। व्यक्ति तीन ही कारण से किसी के पास जाता है। पहला भाव से, दूसरा अभाव से और तीसरा प्रभाव से। आपके पास जो भी आता है, जरूरी नहीं कि सब काम हों। लेकिन उसे सुनें, उसके साथ अच्छे से बर्ताव करें। वो गांव में कहते हैं न कि गुड़ न दें तो गुड़ जैसी बात तो करें। एक सेवक की तकलीफ एक सेवक ही समझ सकता है।

सीएम ने कहा- मैं 2000 से 2005 तक सरंपच था। जब सांगानेर से चुनाव लड़ा तो गांव से चलकर बस में बैठकर लोग यहां तक आए। जितना उनकी हैसियत में था, उतनी मदद लेकर आए। मैंने उनसे कहा था कि मेरे लिए आपका यह आशीर्वाद ही काफी है। सरपंच का पद जीवनभर के लिए हो जाता है। सरपंच रहते लोगों से अच्छे रिश्ते बन जाते हैं। यह जीवनभर चलते हैं।

कांग्रेसी मुंह देख काम करते थे, हम नियमों से चलते हैं

सीएम ने कहा- हमारी सरकार ने 3467 नई पंचायतें बनाई। पहले चाहे नगर निगम हो या पंचायत, पहले कोई आधर नहीं था। हम नीति के आधार पर काम करते हैं। हमने 2500 की जनसंख्या पर पंचायत बनाने और रेगिस्तानी जिलों में 1500 की जनसंख्या का नियम बनाया। कांग्रेस ने मुंह देखकर काम किए। वे मुंह देखकर काम करने वाले लेाग हैं। हम नियमों से काम करते हैं, ताकि सबका फायदा हो।

वीबीजीराम से गांवों में स्कूल, अस्पताल बाउंड्री की मरम्मत और पक्के काम करवा सकेंगे

सीएम ने कहा- वीबीजीरामजी के तहत अब 100 दिन की जगह 125 दिन काम मिलेगा। गांच में फसल का समय आता है, तब नरेगा बंद करने की सरपंच ही मांग करते थे। पहले 85 हजार करोड़ का बजट था, अब केंद्र ने 95692 करोड़ का बजट कर दिया है। वीबीजीरामजी में ग्राम सभा में प्रस्ताव लेकर पक्का काम करवा सकते हैं। कई जगह स्कूल अस्पताल के भवन, बाउंड्री खराब हो तो उसकी मरम्मत करवा सकते हैं,पक्के काम करवा सकते हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: