सीएम भजनलाल शर्मा बीकानेर पहुंचे, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को करीब साढ़े आठ बजे बीकानेर पहुंच गए। यहां से राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पहुंच गए है। जहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद इसी मार्ग से वापस नाल जाएंगे, जहां से जयपुर के लिए ग्यारह बजे बाद उड़ान भरेंगे। नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए भाजपा नेता पहुंचे। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे तक राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में आयोजित ‘सेवा संकल्प कार्यक्रम’ में शामिल होंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम से जुड़ेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम स्थल से कार से नाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। करीब 10:45 बजे वे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 11:15 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:15 बजे जयपुर पहुंचेंगे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ