Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में सीएम भजनलाल ने की बड़ी घोषणा, 800 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास और लोाकर्पण, 25 करोड़ से बनेगा ट्रोमा सेंटर

Bansal sadi
2 weeks ago
बीकानेर में सीएम भजनलाल ने की बड़ी घोषणा, 800 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास और लोाकर्पण, 25 करोड़ से बनेगा ट्रोमा सेंटर

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज का नया भारत नीयत और काम की गति दोनों के लिए जाना जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार जिस कार्य का शिलान्यास करती है, उसका लोकार्पण भी तय समय पर करती है। इसी क्रम में बीकानेर जिले के विकास को नई गति प्रदान करते हुए लगभग 800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। ये विकास कार्य बीकानेर जिले के बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, स्वास्थ्य, कृषि और परिवहन क्षेत्र में आमजन के जीवन को सुगम बनाएंगे।

 


मुख्यमंत्री शुक्रवार को बीकानेर के मेघासर में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने मेघासर के उप चिकित्सा केन्द्र को प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र में क्रमोन्नत करने, डूंगरगढ़ में 25 करोड़ रुपये की लागत से ट्रोमा सेंटर एवं उप जिला चिकित्सालय का निर्माण, लूणकरणसर में मिनी सचिवालय तथा खाजूवाला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय को उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने बीकानेर के म्यूजियम सर्किल पर पुल निर्माण, बीकानेर पश्चिम में आयुर्वेदिक औषधालय तथा सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालयों के लिए यूरो साइंसेज भवन की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के अलावा चक 610-200 आरडी डूडी पेट्रोल पंप के सामने सत्तासर एवं जीवन सिंह की ढाणी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय की भी घोषणा की। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र को आत्मसात कर प्रदेश में हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया जा रहा है।

 

किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि की राशि को 6 हजार से बढ़ाकर प्रदेश में 9 हजार रुपये किया गया है। वहीं, किसानों को बिजली बिलों में 61 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान दिया गया है। राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना में पशुपालकों को 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण देने के साथ मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के माध्यम से 23 लाख से अधिक बीमा पॉलिसी की गई हैं। 


उन्होंने कहा कि पेपरलीक पर लगाम लगाने के साथ युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार ने एसआईटी का गठन किया। जिसके परिणामस्वरूप दोषी सलाखों के पीछे पहुंचे और आज परीक्षाएं बिना पेपरलीक के सम्पन्न हो रही हैं। अब तक लगभग 1 लाख 78 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां देने के साथ 1 लाख 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। वहीं, 70 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 14 लाख साइकिलें और 46 हजार स्कूटी वितरित की गई हैं।

 

वीर शिरोमणि मेघो जी की प्रतिमा का अनावरण
मुख्यमंत्री ने मेघासर के संस्थापक वीर शिरोमणि मेघो जी की अष्टधातु निर्मित अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण  किया। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा आने वाली पीढिय़ों को मेघो जी के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रसेवा के पथ पर चलने की निरंतर प्रेरणा देती रहेगी।
केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना ऐसा विकसित भारत बनाने का है, जहां समृद्धि, विकास तथा राष्ट्र की एकता सर्वोपरि हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

कार्यक्रम में खाद्य एव नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई, विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राम गोपाल सुथार, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, अंशुमान सिंह भाटी, जेठानंद व्यास, ताराचंद सारस्वत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।


664 करोड़ के 74 विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण:
- 371 करोड़ रुपये से अधिक के पीएम कुसुम योजना के घटक-ए और सी के 47 सौर ऊर्जा संयंत्र
- 105 करोड़ रुपये की लागत से एमडीआर पलाना से खाजूवाला, भूरासर से बल्लर तथा पूगल रोड से मकेरी सड़क का चौड़ाईकरण व नवीनीकरण 
- 24 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 132 केवी जीएसएस हद्दां एवं लाइन 
- 15 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कृषि उपज मंडी समिति, बीकानेर में विकास कार्य
- 5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुकाम का नवीन भवन 
- 5 करोड़ रुपये की लागत से बीछवाल में मरुधरा बॉटनिकल गार्डन 
- 4 करोड़ की लागत के भानीपुरा, 2 एडीएम, संतोष नगर, आसेरा, रूणीया बड़ा बास, कोटासर, दुसारणा पीपासरिया के उपस्वास्थ्य केंद्रों के भवन
143 करोड़ के 16 विकास कार्यों का किया गया शिलान्यास
- 98 करोड़ रुपये की लागत से शेरुणा में 220 केवी जीएसएस व लाइन
- 36 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बीकानेर विकास प्राधिकरण का नवीन कार्यालय भवन
- 4.5 करोड़ रुपये की लागत से गजसुखदेसर, बगसेऊ, लीलका, रातडिया, बिदासरिया, जाखासर नया, रानेर और मिठडिया में उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन
- कृषि उपज मंडी समिति बीकानेर में आंतरिक सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण
- श्रीडूंगरगढ़ व नोखा में सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) कार्यालय भवन

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: