Khulasa Online
Breaking
• बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

सीएम भजनलाल ने बेरोजगारों के लिए की बड़ी घोषणा, तीन शहरों के नाम बदले, पेंशन बढ़ाई, पढ़े पूरी खबर...

rk
2 months ago
सीएम भजनलाल ने बेरोजगारों के लिए की बड़ी घोषणा, तीन शहरों के नाम बदले, पेंशन बढ़ाई, पढ़े पूरी खबर...

सीएम भजनलाल ने बेरोजगारों के लिए की बड़ी घोषणा, तीन शहरों के नाम बदले, पेंशन बढ़ाई, पढ़े पूरी खबर...

जयपुर। विधानसभा में शुक्रवार को एप्रो​​​प्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कई बड़ी घोषणाएं की। सीएम ने सरकारी विभागों में 1 लाख की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि 4 लाख भर्तियों के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। अभी 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन है और 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। अब 1 लाख पदों की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है।

उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन 125 रुपए बढ़ाकर 1425 रुपए प्रतिमाह करने की घोषणा की। माउंटआबू का नाम आबूराज, जहाजपुर का नाम यज्ञपुर, कामां का नाम कामवन करने का भी ऐलान किया। जयपुर में द्रव्यवती नदी पर एलिवेटेड रोड बनाने के लिए डीपीआर तैयार करने का ऐलान किया।

सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर विधायकों के वेतन-भत्ते हर साल बढ़ेंगे

सीएम ने सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर विधायकों के वेतन-भत्ते हर साल बढ़ाने की व्यवस्था करने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि जिस तरह सरकारी कर्मचारियों के वेतन-भत्ते हर साल अपने आप बढ़ते हैं, उसी तर्ज पर विधायकों के वेतन-भत्ते बढ़ेंगे। अगले वित्त ​वर्ष से यह व्यवस्था लागू होगी।

जीरामजी स्कीम में मजूदरों को हर सप्ताह पैसा मिलेगा
वीबी जीरामजी योजना के लिए मजदूरों को साप्ताहिक भुगतान किया जाएगा। 100 दिन की जगह 125 दिन के रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। मजदूरी देरी से दी गई तो उसमें क्षतिपूर्ति भी दी जाएगी। 4000 करोड़ रुपए का खर्च राजकोष से किया जाएगा। इसमें मांग के अनुसार बढ़ोतरी भी की जा सकेगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: