Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अब चूरू, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ की होगी बीकानेर से निगरानी, पढ़ें ये खबर

Bansal sadi
1 month ago
अब चूरू, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ की होगी बीकानेर से निगरानी, पढ़ें ये खबर

 अब चूरू, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ की होगी बीकानेर से निगरानी, पढ़ें ये खबर 

बीकानेर। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में प्रसव के बाद प्रसूताओं में संक्रमण फैलने, किडनी फेल होने और मौतों के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। अस्पतालों में व्यवस्था सुधारने और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का कड़ाई से पालन कराने के लिए राज्य सरकार ने नया मेंटरशिप मॉडल लागू किया है। इसके तहत सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर को संभाग का संरक्षक (मेंटर) नियुक्त किया गया है। बीकानेर मेडिकल कॉलेज अब चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के सरकारी जिला अस्पतालों/मेडिकल कॉलेजों में रोगी सुरक्षा, ऑपरेशन थिएटर और क्रिटिकल केयर की व्यवस्थाओं की सीधी निगरानी करेगा।

कॉलेज के गायनी विभाग (स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग) की विशेषज्ञ महिला डॉक्टरों की टीम को इन तीनों जिलों के अस्पतालों का निरीक्षण करने, कमियां चिन्हित करने और वहां के डॉक्टरों-स्टाफ को ट्रेंड करने के लिए अधिकृत किया गया है। सरकार की मंशा साफ है कि प्रसव के बाद एक भी मां की जान लापरवाही या इन्फेक्शन से न जाए। बीकानेर मेडिकल कॉलेज की गायनी डॉक्टर्स की टीम चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के अस्पतालों का प्रफोर्मा के आधार पर आकलन कर उन्हें गाइड करेगी और बिंदुवार अनुपालना रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: