अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म, ट्रंप बोले- ईरान पर कर सकते हैं बड़ा हमला, पढ़ें खबर
खुलासा न्यूज,नेटवर्क। मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म हो गया है। जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि आज की रात को ईरान पर फिर से बड़ा हमला हो सकता है। उन्होंने इससे पहले कहा था कि अब वह ईरान से कोई डील नहीं करना चाहते। ट्रम्प ने कहा हमने कल रात उन पर बहुत जोरदार हमला किया था और संभव है कि आज रात फिर से हमला करें। ईरान मिडिल ईस्ट में दबाव बनाता रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं रहेगा। अमेरिका ने मंगलवार देर रात ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक यह कार्रवाई होर्मुज में जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की गई।
दरअसल, ईरान ने मंगलवार को होर्मुज में तीन जहाजों को निशाना बनाया था। ईरान ने बताया कि यह हमले इसलिए किए गए क्योंकि होर्मुज से कमर्शियल जहाज उनके बताए रास्तों से नहीं गुजर रहे थे। समिट के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ बैठक में ट्रम्प ने कहा, यह बहुत बड़ा हमला हो सकता है और इससे कई अहम ठिकाने तबाह हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पडऩे पर ईरान के बिजली संयंत्रों को भी निशाना बनाया जा सकता है। मैं ऐसा नहीं करना चाहता, लेकिन अगर करना पड़ा तो हम उन्हें खत्म कर देंगे। उन्होंने खार्ग द्वीप का भी जिक्र किया, जो ईरान के तेल निर्यात का सबसे अहम केंद्र है। ट्रम्प ने दावा किया कि मंगलवार रात अमेरिका ने वहां हमला किया था।
उन्होंने कहा, मैंने सेना से कहा था कि तेल को मत छूना, क्योंकि हो सकता है कि हम बाद में खार्ग द्वीप पर कब्जा कर लें। मैंने कहा था कि पाइपलाइन को मत निशाना बनाना, बाकी सब पर हमला करो। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालीबाफ ने कहा कि ट्रम्प के बयानों का जवाब ईरान जरूर देगा। वहीं राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भी ट्रम्प की धमकियों की निंदा की है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी हमले समझौते का खुला उल्लंघन हैं। इससे आगे बातचीत की राह और मुश्किल हो गई है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट का संचालन ईरान और खाड़ी क्षेत्र के संबंधित देशों के अधिकार में है और इसे वही संभालेंगे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ