Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बड़ी खबर: राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

rk
1 month ago
बड़ी खबर: राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

बड़ी खबर: राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

रविवार सुबह त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण आग लग गई। हादसा सुबह करीब 5:15 बजे लूणी रीछा और विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। ट्रेन के एसी कोच में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के कोच नंबर B-1 और उसके पीछे लगे सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन (SLR) में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही ट्रेन को तुरंत रोका गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

15 मिनट में खाली कराया गया कोच

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक Saurabh Jain ने बताया कि आग लगने की जानकारी सबसे पहले गार्ड ने लोको पायलट को दी। हादसे के समय कोच में 68 यात्री सवार थे। करीब 15 मिनट के भीतर पूरे कोच को खाली करा लिया गया, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे कोच को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद एहतियात के तौर पर दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर रेल यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया। रेलवे की आपदा प्रबंधन टीम और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ Harshit Srivastava ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। बाद में प्रभावित कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया।

दूसरी ट्रेन में भेजे गए यात्री

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को दूसरी ट्रेन में शिफ्ट कर उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की है। फिलहाल रेलवे अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

  • घटनास्थल: 09256099269
  • लूणी रिच्छा स्टेशन: 09251689241
  • कोटा पूछताछ: 6375898943
  • कोटा कंट्रोल: 9256099457
  • रेल मदद: 139

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: