Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बड़ी खबर : नहर में मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग में रस्सी बांधकर लगाई छलांग, 11 दिन से थे लापता

rk
1 month ago
बड़ी खबर : नहर में मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग में रस्सी बांधकर लगाई छलांग, 11 दिन से थे लापता

बड़ी खबर : नहर में मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग में रस्सी बांधकर लगाई छलांग, 11 दिन से थे लापता

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले के घमूड़वाली थाना क्षेत्र में जीवनदेसर के पास नहर में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव एक दूसरे से बंधे हुए थे। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग को ही इस घटना का कारण बताया जा रहा है।

मृतकों की पहचान विक्रम (25) और निकिता (25) के रूप में हुई है। दोनों पंजाब के बारेकां (अबोहर) के रहने वाले हैं। दोनों शादीशुदा हैं और 29 मार्च को घर से लापता हो गए थे। बुधवार शाम को उनके शव जीवनदेसर के पास स्थित नहर में बहते हुए मिले।

पुलिस के अनुसार- बुधवार शाम को ग्रामीणों ने सूचना दी कि नहर में एक युवक और युवती का शव पानी के साथ बहकर आ रहा है। सूचना मिलते ही घमूड़वाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया। शवों के पास से बरामद हुए मोबाइल की सिम से पहचान हुई।

शवों की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। आज विक्रम के पिता पालाराम समेत दोनों परिवार के सदस्य घमूड़वाली थाना पहुंचे और शवों की पहचान की। परिवार वालों ने बताया कि दोनों 29 मार्च को घर से निकल गए थे, जिसके बाद से पूरे परिवार उनकी तलाश में जुटे हुए थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि निकिता और विक्रम के बीच प्रेम संबंध थे। परिवार की सहमति न मिलने के कारण दोनों घर छोड़कर चले गए और सुसाइड कर लिया। मोबाइल पानी में भीग जाने के बावजूद सिम से महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिससे पहचान आसान हुई।

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारण की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस दोनों परिवारों से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: