Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में जल्द ही कांग्रेस के बागियों  पर कार्यवाही की तैयारी, जिसमें पूर्व महासचिव भी शामिल, कांग्रेस के प्रत्याशी के सामने निर्देलीय खड़े होकर कांग्रेस को पहुचाया नुकसान

Bansal sadi
6 hours ago
बीकानेर में जल्द ही कांग्रेस के बागियों  पर कार्यवाही की तैयारी, जिसमें पूर्व महासचिव भी शामिल, कांग्रेस के प्रत्याशी के सामने निर्देलीय खड़े होकर कांग्रेस को पहुचाया नुकसान


बीकानेर में जल्द ही कांग्रेस के बागियों  पर कार्यवाही की तैयारी, जिसमें पूर्व महासचिव भी शामिल, कांग्रेस के प्रत्याशी के सामने निर्देलीय खड़े होकर कांग्रेस को पहुचाया नुकसान
बीकानेर।  बीकानेर नगर निगम के चुनाव समाप्त होने के बाद अब राजनीतिक पार्टियां उन बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है।जिन्होंने अधिकृत उम्मीदवार के सामने प्रत्याशी बनकर पार्टी को नुकसान पहुंचाया है। कांग्रेस ने इस संबंध में पार्टी पदाधिकारियों की सूची तैयार कर ली है।जिन्हें जल्द ही नोटिस जारी हो सकते हैं। उधर, भाजपा भी बागी उम्मीदवारों पर कार्रवाई के लिए उच्च पदाधिकारियों के निर्देश का इंतजार कर रही है। निर्दलीय उम्मीदवार बनकर उतरेकांग्रेस में पूर्व महासचिव तक पार्टी विचारधारा को किनारे रखकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतर गए थे। जिसमें पार्टी संगठन महासचिव रह चुके रमजान अली कच्छावा और आनन्द जोशी प्रमुख चेहरे हैं। रमजान कच्छावा वार्ड अस्सी में बागी उम्मीदवार थे तो आनन्द जोशी शहर की सबसे हॉट सीट रही वार्ड 73 में निर्दलीय उम्मीदवार थे।आनन्द जोशी के खड़े होने से इस वार्ड में पार्टी प्रत्याशी अनिल कल्ला के मतों पर असर पड़ता नजर आ रहा है। इसके अलावा एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल हटीला वार्ड संख्या 71 से बागी उम्मीदवार बन गए, जबकि उनके पास एससी वोटों को कांग्रेस से जोडऩे का था।पार्षद रह चुके फिर भी चुनाव लड़ेक ांग्रेस से पार्षद रह चुके और पूर्व सचिव शिवशंकर बिस्सा ने वार्ड 2 में अपना दमखम दिखाया। जहां कांग्रेस ने संजय आचार्य को अपना उम्मीदवार बनाया था। बिस्सा ने यहां पूरी तरह कांग्रेस के ही वोटों में सेंधमारी की है। वार्ड 80 से वसीम खिलजी भी मैदान में उतरे। वसीम पहले से पार्षद रह चुके हैं और पार्टी में सचिव पद पर काम कर रहे थे। एक अन्य पार्षद शहाबुद्दीन भी यूथ कांग्रेस में सचिव थे और अब वार्ड 80 में मैदान में उतर गए।
उम्मीदवारों के खिलाफ कार्रवाईकांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सचिव रह चुके सलीम मांगलिया वार्ड 31 से, सचिव मुजीब खिलजी वार्ड संख्या 25 से, प्रदेश महिला सचिव आशा देवी स्वामी भी पार्टी से निर्दलीय उम्मीदवार है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने बताया कि जल्द ही बागी प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद पार्टी की बगावत करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: