बीकानेर: घर में चुन्नी से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पढ़े खबर
बीकानेर: घर में चुन्नी से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पढ़े खबर
बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के चरकड़ा गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 31 अगस्त की दोपहर की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई मोतीराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी। परिवादी के अनुसार उसके भाई अर्जुनराम ने दोपहर के समय घर में ओढ़ने के कपड़े से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने परिजन की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ