Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: ट्रक रुकवाकर चालक से मारपीट, जेब से रुपये निकालने का आरोप

1 month ago
बीकानेर: ट्रक रुकवाकर चालक से मारपीट, जेब से रुपये निकालने का आरोप

बीकानेर: ट्रक रुकवाकर चालक से मारपीट, जेब से रुपये निकालने का आरोप

बीकानेर। नोखा क्षेत्र के देशलसर निवासी एक युवक ने दो जनों के खिलाफ ट्रक रुकवाकर मारपीट करने और जेब से नकदी निकाल लेने का मामला दर्ज करवाया है। खुलासा ऑनलाइन को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देशलसर निवासी सुनील पुत्र कोलाराम जाट ने रिपोर्ट में बताया कि 14 जून की रात करीब 12:30 बजे वह ट्रक लेकर जा रहा था। इसी दौरान कुचौर क्षेत्र में आरोपितों ने ट्रक के आगे जेसीबी लगाकर उसका वाहन रुकवा लिया।

परिवादी का आरोप है कि ट्रक रुकवाने के बाद आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन उसकी जेब से 5 हजार रुपये निकाल लिए। मामले में कुचौर निवासी श्यामसुंदर पुत्र धड़ाराम विश्नोई तथा बाबूलाल पुत्र भंवरलाल नायक को नामजद किया गया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में तथ्यों की पड़ताल की जा रही है और आरोपों की जांच जारी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner
Share: