Khulasa Online
Breaking
• बॉलीवुड की यह दिग्गज सिंगर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती • ईरान-अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में सीजफायर वार्ता शुरू, ईरान बोला - बैठक फेल हुई तो यूएस-इजराइल जिम्मेदार • इस साल रेलवे में होंगे 8 बड़े बदलाव, पहली हाइड्रोजन और 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलेंगी, पढ़े पूरी खबर ... • इस एयरपोर्ट पर 38 करोड़ रुपए का 29.37 किलो सोना जब्त, 24 केन्याई महिलाएं गिरफ्तार • ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति पाकिस्तान रवाना, कहा- ईरान खेल न खेले, ईमानदारी से बात करे; अब तक पाकिस्तान नहीं पहुंचा ईरानी डेलीगेशन • बॉलीवुड की यह दिग्गज सिंगर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती • ईरान-अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में सीजफायर वार्ता शुरू, ईरान बोला - बैठक फेल हुई तो यूएस-इजराइल जिम्मेदार • इस साल रेलवे में होंगे 8 बड़े बदलाव, पहली हाइड्रोजन और 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलेंगी, पढ़े पूरी खबर ... • इस एयरपोर्ट पर 38 करोड़ रुपए का 29.37 किलो सोना जब्त, 24 केन्याई महिलाएं गिरफ्तार • ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति पाकिस्तान रवाना, कहा- ईरान खेल न खेले, ईमानदारी से बात करे; अब तक पाकिस्तान नहीं पहुंचा ईरानी डेलीगेशन
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई : डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 725 ग्राम हेरोइन बरामद की

rk
2 weeks ago
बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई : डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 725 ग्राम हेरोइन बरामद की

बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई : डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 725 ग्राम हेरोइन बरामद की

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत संगरिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को 725 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिमरजीत सिंह (20) और अर्शदीप सिंह (21) के रूप में हुई है। ये दोनों पंजाब के बठिंडा जिले के रामसरा, तलवंडी साबो के निवासी हैं। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थों और संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद के सुपरविजन में संगरिया थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी संगरिया क्षेत्र में भारतमामला रोड पर रतनपुरा के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखे। पुलिस ने उन्हें रोका और तलाशी ली, जिसमें उनके पास से 725 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी में सक्रिय थे और राजस्थान-पंजाब सीमावर्ती क्षेत्रों में अपना नेटवर्क चला रहे थे।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी अमर सिंह के नेतृत्व में एएसआई सुखचैन सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, रामावता, सुखजोत सिंह, लाल सिंह और विजय कुमार की टीम शामिल थी। कांस्टेबल सुखजोत सिंह ने इस अभियान में विशेष भूमिका निभाई।

पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है ताकि उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। पुलिस अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा तथा इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: