Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: बड़ा बाजार में व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

2 weeks ago
बीकानेर: बड़ा बाजार में व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर: बड़ा बाजार में व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा बाजार के सुराणा मोहल्ला में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:15 बजे घटना की सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। सिटी कोतवाली थाना पुलिस के एएसआई राकेश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

मृतक की पहचान श्रवण कुमार (44 वर्ष) पुत्र चम्पालाल के रूप में हुई है। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

घटनास्थल पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, अयूब चाचा, अब्दुल सतार, इमरान, शकील और अख्तर भाई सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं असहाय सेवा संस्थान की ओर से राजकुमार खड़गावत सहित अन्य सदस्यों ने भी सहयोग किया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: