Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर संभाग : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बंबीहा गैंग के 2 बदमाशों को दबोचा, 11 पिस्टल, 22 मैग्जीन बरामद; गैंगवार के लिए थे हथियार

rk
3 months ago
बीकानेर संभाग : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बंबीहा गैंग के 2 बदमाशों को दबोचा, 11 पिस्टल, 22 मैग्जीन बरामद; गैंगवार के लिए थे हथियार

बीकानेर संभाग : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बंबीहा गैंग के 2 बदमाशों को दबोचा, 11 पिस्टल, 22 मैग्जीन बरामद; गैंगवार के लिए थे हथियार

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ में टाउन थाना पुलिस ने बंबीहा गैंग से जुड़े 2 बदमाशों को हथियारों के बड़े जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 11 पिस्टल और 22 मैग्जीन बरामद की गई हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ कैप्टन (30) और पवनदीप सिंह उर्फ बिला उर्फ सन्नी (25) के रूप में हुई है। ये दोनों पंजाब के फरीदकोट जिले के बरगाड़ी निवासी हैं।

इस संबंध में बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश ने लखुवाली पुलिस चौकी में जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर और उनके नेटवर्क के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत इन दोनों आरोपियों को हथियारों सहित पकड़ा गया।

पुलिस ने बड़ी वारदात को टाला
आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि इन हथियारों का उपयोग पंजाब में गैंगवार के लिए होना था। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों से भारी खून-खराबा हो सकता था, लेकिन हनुमानगढ़ पुलिस ने समय रहते आरोपियों को पकड़कर एक बड़ी वारदात को टाल दिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों के बंबीहा ग्रुप से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, इनके खिलाफ पूर्व में भी मारपीट, आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध से जुड़े मामले दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में एएसआई किशोर मान, एएसआई जसवंत सिंह, कॉन्स्टेबल रामनारायण और राकेश शामिल थे। इस मौके पर हनुमानगढ़ एसपी हरी शंकर भी मौजूद रहे।

बस में ले जा रहे थे हथियार
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदौर से पंजाब की ओर अवैध हथियारों की खेप भेजी जा रही है और 1 मार्च को सड़क मार्ग से सप्लाई होनी है। सूचना पर लखुवाली चौकी प्रभारी किशोर मान मय स्टाफ ने नाकाबंदी की।
इस दौरान एक बस की जांच के दौरान 2 संदिग्ध युवक उतरकर मुख्य नहर के पटड़े की ओर जाने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में उनके बैग से 11 पिस्टल और 22 मैग्जीन बरामद हुईं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और हथियारों की सप्लाई चैन के संबंध में जांच जारी है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: