Khulasa Online
Breaking
• NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर संभाग : गैंगस्टर रोहित गोदारा-वीरेंद्र चारण गैंग का बदमाश अरेस्ट, आरोपी के एक साथी को भी किया गिरफ्तार

rk
2 weeks ago
बीकानेर संभाग : गैंगस्टर रोहित गोदारा-वीरेंद्र चारण गैंग का बदमाश अरेस्ट, आरोपी के एक साथी को भी किया गिरफ्तार

बीकानेर संभाग : गैंगस्टर रोहित गोदारा-वीरेंद्र चारण गैंग का बदमाश अरेस्ट, आरोपी के एक साथी को भी किया गिरफ्तार

जयपुर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की ओर से जयपुर में दबिश देकर दो वांटेड बदमाशों को अरेस्ट किया गया है। इसमें गैंगस्टर रोहित गोदारा व वीरेंद्र चारण गैंग का सक्रिय मेंबर (गुर्गा) व 27 मुकदमों का आदतन साथी बदमाश शामिल है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के नेटवर्क और अन्य वारदातों के खुलासे के प्रयास किए जा रहे है।

एडीजी (AGTF) दिनेश एमएन ने बताया- सुजानगढ़ के चर्चित 'जेडीजे ज्वैलर्स' फायरिंग कांड के मुख्य आरोपी कृष्ण सिंह (31) निवासी रतनगढ़ चुरू को अरेस्ट किया गया है। उसके साथ ही 27 मुकदमों का आदतन अपराधी लक्ष्मण सिंह (34) निवासी नावा सिटी कुचामन डीडवाना भी पकड़ा गया है।

3 साल से फरार था

आरोपी कृष्ण सिंह पिछले तीन साल से फरार चल रहा था। वह गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेन्द्र चारण गैंग का सक्रिय मेंबर है। वह रंगदारी के लिए फायरिंग व मर्डर जैसे मामलों में वांटेड चल रहा था। उसके साथी बदमाश लक्ष्मण सिंह को वैशाली नगर और मकराना पुलिस ढूंढ रही थी। दोनों वांडेट बदमाश पिछले काफी समय से जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में रहकर फरारी काट रहे थे।

गैंगस्टर से था सीधा कॉन्टैक्ट

वांटेड बदमाश कृष्ण सिंह का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेन्द्र चारण के साथ सीधे संपर्क था। गैंगस्टर्स के इशारे पर वह कारोबारियों को धमकाने का काम करता था। आरोपी पूर्व में परबतसर में हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है।

ज्वेलरी शोरूम पर फायरिंग की घटना में शामिल था

जेल से रिहा होने के बाद वह गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेन्द्र चारण के लिए रंगदारी वसूली के उद्देश्य से सुजानगढ़ में जेडीजे ज्वेलर्स शोरूम पर फायरिंग की घटना में शामिल हुआ था। इस संबंध में अप्रैल-2023 में प्रकरण दर्ज किया गया था। वहीं, दूसरा आरोपी लक्ष्मण सिंह भी आपराधिक प्रवृत्ति का है। जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास, चैन स्नेचिंग और अन्य गंभीर अपराधों सहित कुल 27 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: