बीकानेर: अनियंत्रित होकर बाइक फिसली, दो भाई गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर
बीकानेर: अनियंत्रित होकर बाइक फिसली, दो भाई गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर
बीकानेर। लूणकरणसर कस्बे में बुधवार रात रोझा रोड पर बाइक फिसलने से दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नायरा पेट्रोल पंप के पास हुआ। राहगीरों ने घटना की सूचना सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स के अध्यक्ष महिपाल सिंह को दी।
सूचना मिलने पर महिपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
महिपाल सिंह के अनुसार, पतराम और महेंद्र पुत्र पेमाराम भोपा, निवासी 465 आरडी छत्तरगढ़, बाइक से रोझा रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नायरा पेट्रोल पंप के नजदीक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों भाई घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची तथा मौका मुआयना किया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ