Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: नहर में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस ने दर्ज की मर्ग

2 weeks ago
बीकानेर: नहर में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस ने दर्ज की मर्ग

बीकानेर: नहर में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस ने दर्ज की मर्ग

लूणकरणसर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र के भादवा गांव में नहर में डूबने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। खुलासा को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भादवा निवासी मुलाराम पुत्र पूराराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका पुत्र गोर्धनराम (45) 3 जुलाई की शाम करीब 4 बजे खेत में पशु चराने गया था। इस दौरान प्यास लगने पर वह नहर में पानी पीने के लिए पहुंचा। पानी पीते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिरकर डूब गया।

घटना में गोर्धनराम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस संबंध में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच महेश कुमार कर रहे हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: