अवैध रूप से पेड़ों की कटाई व परिवहन का मामला टीम ने जब्त किए ट्रेक्टर व मशीन, जुर्माना लगाया
अवैध रूप से पेड़ों की कटाई व परिवहन का मामला टीम ने जब्त किए ट्रेक्टर व मशीन, जुर्माना लगाया
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ के सुनारों की जोड़ी वन क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई एवं वन उपज के परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया।
क्षेत्रीय वन अधिकारी सुभाष चंद्र वर्मा के नेतृत्व एवं सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह के निर्देशन में राजस्थान वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। सत्यपाल सिंह ने बताया कि गुरूवार शाम वन विभाग की टीम ने वन क्षेत्र के भीतर लकड़ी के छोटे छोटे टुकड़ों कुतर करने की मशीन लगाकर अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर मौके पर ही उनकी कुत्तर तैयार कर परिवहन किए जाने का मामला पकड़ा था। इस पर आरोपी बीरबलराम पुत्र हड़मानाराम निवासी कल्याणसर पुराना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। साथ ही अवैध वन उपज के परिवहन में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर टीम ने 27,000 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है जुर्माना राशि जमा करवाने पर वाहन सुपुर्द कर दिया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ