Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

खेत के जमीन विवाद में किसान को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

Bansal sadi
2 weeks ago
खेत के जमीन विवाद में किसान को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज
खेत के जमीन विवाद में किसान को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज
 
बज्जू। बज्जू थाना क्षेत्र के गोडू गांव में खेत की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में एक किसान और उसके भाई को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से पुलिस में शिकायत के बावजूद मामला दर्ज नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली गई। कोर्ट के आदेश के बाद बज्जू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
परिवादी अशोक कुमार पुत्र पृथ्वीराज विश्नोई, निवासी चक 16 जीएमआर, गोडू ने इस्तगासे में बताया कि उसके खेत के कुछ हिस्से पर पड़ोसी हंसराज पुत्र नरसीराम और उसके परिवार के लोगों द्वारा कथित रूप से कब्जा किया गया है। इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।
 
परिवादी के अनुसार 14 जून 2026 को शाम करीब चार बजे हंसराज उसके घर आया और खेत की सीमा का ज्ञान करने की बात कहकर उसे खेत में ले गया। सीमा की पैमाइश के दौरान जमीन का हिस्सा उसके पक्ष में आने की बात सामने आने पर आरोप है कि हंसराज ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
 
रिपोर्ट के अनुसार विवाद बढ़ने पर हंसराज ने बिना नंबर के सोनालिका 55 टाइगर ट्रैक्टर को स्टार्ट कर अशोक और उसके भाई विकेश को कुचलने के इरादे से उनके पीछे दौड़ा दिया। इस दौरान विकेश ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गया। उसके हाथ में गंभीर चोट आई। बाद में बज्जू अस्पताल में एक्स-रे करवाने पर फ्रैक्चर सामने आया। अशोक के पैर में भी चोट लगने का आरोप है।
 
परिवादी ने बताया कि घटना के दौरान उसके भाई विकेश ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। शोर सुनकर उनकी मां निर्मला देवी मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव किया। आरोप है कि हंसराज ने दोनों भाइयों को दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से चला गया।
 
इस्तगासे में आरोप लगाया गया है कि कुछ देर बाद हंसराज कैंपर गाड़ी से चार अन्य लोगों के साथ खेत के बाहर पहुंचा। आरोपियों के हाथों में लाठियां और हथियार होने तथा धमकाने की बात कही गई है। इसके बाद पीड़ित और उसका भाई डर के कारण घर के अंदर चले गए।
 
परिवादी का आरोप है कि घटना के बाद उसने बज्जू थाने में लिखित रिपोर्ट दी, लेकिन FIR दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने दोबारा थाने में शिकायत दी और पुलिस अधीक्षक बीकानेर को भी शिकायत भेजी। पुलिस से कार्रवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय में इस्तगासा पेश किया।
 
कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी नैनूसिंह के निर्देशन में की जा रही है। परिवादी ने घटना में प्रयुक्त बिना नंबर के ट्रैक्टर और कैंपर गाड़ी RJ 50 GA 4792 को जब्त करने की भी मांग की है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: