Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर में पारिवारिक विवाद ने लिया तूल, मारपीट और चोरी के आरोप में भाई-भाभी सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज

Bansal
6 hours ago
बीकानेर में पारिवारिक विवाद ने लिया तूल, मारपीट और चोरी के आरोप में भाई-भाभी सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर में पारिवारिक विवाद ने लिया तूल, मारपीट और चोरी के आरोप में भाई-भाभी सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर। रानी बाजार स्थित पावर हाउस के पीछे एक मकान में मारपीट, जान से मारने की धमकी और चोरी के आरोपों को लेकर कोटगेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। परिवादी श्रीपाल कोचर ने अपने भाई, भाभी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राधेश्याम को सौंपी है।

परिवाद के अनुसार, श्रीपाल कोचर ने आरोप लगाया कि 25 मई 2026 को सुबह करीब 8 बजे उनके भाई मनीष कुमार कोचर और भाभी सूरज कोचर ने उनके साथ मारपीट की। परिवादी ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने और अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। परिवादी के मुताबिक, इस घटना के संबंध में पहले कोटगेट थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन पारिवारिक समझौते के चलते उस समय मामला दर्ज नहीं हो सका।

श्रीपाल कोचर ने अपनी शिकायत में बताया कि 11 सितंबर को घर में लगे दोनों सीसीटीवी कैमरे गायब मिले। इसके बाद घर के सामान की जांच की तो 32 हजार 500 रुपए नकद, चांदी की दो जोड़ी पायल और एक चांदी की चेन भी गायब मिली। परिवादी ने आरोप लगाया कि सीसीटीवी कैमरों को तोड़कर चोरी की गई। इस संबंध में 16 सितंबर को कोटगेट थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया और 17 सितंबर को पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत भेजी गई।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: