बीकानेर में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवक के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवक के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के पिता ने विशाल मारू नाम के युवक के खिलाफ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, घटना 15 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे की है। परिवादी ने आरोप लगाया कि युवक उसकी बेटी को अपनी बातों में लेकर बहला-फुसलाकर घर से ले गया।
परिवादी के मुताबिक, युवती घर से जाते समय 5 हजार रुपए नकद, सोने की चेन, अंगूठी और पायल भी अपने साथ ले गई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ