कृषि भूमि को कथित रूप से धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने का आरोप, मुकदमा
कृषि भूमि को कथित रूप से धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने का आरोप, मुकदमा
बीकानेर। बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में पैतृक कृषि भूमि को कथित रूप से धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए हड़पने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार हरियाणा निवासी सोना देवी उर्फ सोनिया देवी पत्नी जोतीराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवाद में बताया गया है कि डाईयां गांव, उपनिवेशन तहसील गजनेर, जिला बीकानेर स्थित खसरा नंबर 118/25 में 60 बीघा बारानी कृषि भूमि में उसका हिस्सेदारी का अधिकार है।परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी अशिक्षा और भोलेपन का फायदा उठाते हुए पैतृक संपत्ति में खाता विभाजन कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद कथित रूप से धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 4 मार्च 2021 को उक्त भूमि का पंजीबद्ध उपहार पत्र (गिफ्ट डीड) अपने पक्ष में निष्पादित करवा लिया।इस मामले में पुलिस ने ओमपति, श्रवण, रविदास, सतबीर, महावीर तथा अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बीछवाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल लीलूराम को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ