विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पति ने दर्ज करवाया मुकदमा
विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पति ने दर्ज करवाया मुकदमा
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। विवाहिता के पति ने संपतलाल मेघवाल के खिलाफ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 18 अक्टूबर की दोपहर की बताई जा रही है।
परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि संपतलाल मेघवाल उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिवादी ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ