Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, नो फ्लाई जोन घोषित, नहीं उड़ा सकेंगे ड्रोन

rk
1 month ago
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, नो फ्लाई जोन घोषित, नहीं उड़ा सकेंगे ड्रोन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। केंद्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह की बीकानेर जिले में प्रस्तावित यात्रा को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट निशांत जैन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के संपूर्ण नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में बिना सक्षम स्वीकृति/सहमति के किसी प्रकार के यूएवी, ड्रोन कैमरा, हॉट बैलून आदि उड़ाने पर प्रतिबंध के लिए निषेधाज्ञा लागू की है।

 इसके साथ ही संपूर्ण जिले को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। यह निषेधाज्ञा केंद्र सरकार के सैन्य/अर्धसैनिक बलों और राज्य सरकार के पुलिस विभाग इत्यादि द्वारा सामरिक महत्व की गतिविधियों के संचालन पर लागू नहीं होगी।

जिला मजिस्ट्रेट में सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने और अवहेलना नहीं करने के निर्देश दिए हैं तथा यदि कोई व्यक्ति इन प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करेगा तो वह भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 और सुसंगत विधिक प्रावधानों के तहत अभियोजित किया जा सकेगा। यह आदेश 24 मई को रात्रि 12 बजे से 27 मई को रात्रि 12 बजे तक बीकानेर जिले के संपूर्ण नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी रहेगा।

 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #rajasthan
Share: